महिला आरक्षण बिल के समर्थन में आज लखनऊ में बीजेपी बड़ा प्रदर्शन करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक पदयात्रा करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम और मंत्री भी होंगे। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में ब्लॉक और जिला स्तर तक किया जाएगा।