भारत मंडपम में आयोजित 'India AI Impact Summit' में हुए हंगामे के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के 4 पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा हरि (बिहार), कुंदन यादव (बिहार), अजय कुमार (यूपी) और नरसिम्हा यादव (तेलंगाना) शामिल हैं।