मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण को लेकर एआई से बनाई गई तस्वीरें और गलत जानकारी फैलाने के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों के एक्स (ट्विटर) हैंडल को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि उन्होंने घाट की तस्वीरें शेयर कर यह झूठा दावा किया कि प्रशासन द्वारा मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं।