जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोनों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है. गुरुवार शाम पुंछ और सांबा सेक्टर में संदिग्ध ड्रोन मंडराते देखे गए. इसके बाद सतर्क भारतीय सेना ने तत्काल फायरिंग शुरू कर दी. पिछले पांच दिनों के अंदर सीमा पर ड्रोन देखे जाने की यह तीसरी बड़ी घटना है.