अमेरिका ने भारत समेत पांच देशों को गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का न्योता दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे इजरायल-हमास युद्ध को खत्म करने की योजना का हिस्सा बताया है। यह बोर्ड गाजा के रोजमर्रा के कामकाज की देखरेख करेगा और युद्धविराम लागू कराने में मदद करेगा।