दिवाली के जश्न के बीच दिल्ली और मुंबई समेत कई शहरों की हवा ज़हरीली हो गई है। दिल्ली का AQI 500 के खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है। मुंबई और चेन्नई के आसमान में भी धुंध छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों को N-95 मास्क पहनने की सलाह दी है।