अयोध्या के पूराकलंदर में एक घर में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया। मृतकों में रामकुमार गुप्त के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं, जिनके घर में पहले भी विस्फोट हुआ था। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है और विस्फोट के कारणों की जांच कर रहा है।