बांग्लादेश में युवा नेता और इंकलाब मंच के प्रमुख प्रवक्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस संदिग्ध को गिरफ्तार किया है उसका नाम हिमोन रहमान शिकदर है। रहमान शिकदर उस मोटरसाइकिल पर सवार आलमगीर का सहयोगी बताया जा रहा है जिसने उस्मान की गोली मारकर हत्या की।