दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार रात में चाकू मारकर नाबालिग की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में भारी हंगामा हुआ। बच्चे की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया। हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया है।