प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इथियोपिया पहुंचे। वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान इथियोपिया सरकार ने उन्हें अपने सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया। आज पीएम मोदी इथियोपिया की संसद में भाषण देंगे और ग्लोबल साउथ के देशों के साथ सहयोग को लेकर भारत का दृष्टिकोण साझा करेंगे।